Jalandhar News: Punjab National Bank के सिक्योरिटी गार्ड से गोलियां चलने की CCTV फुटेज आई सामने

जालंधर, ENS: लक्ष्मी सिनेमा के पास ओल्ड रेलवे रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से अचानक दोनाली जमीन पर गिरने से 2 गोलियां चल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में गोलियों के छर्रे लग गए। हालांकि घटना में लोगों का बचाव हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य कर्मी जैसे ही गाड़ी में बैठने लगते है तो सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से दोनाली गिर जाती है। इस दौरान दोनाली जमीन पर गिरने से लगातार 2 फायर होते है। वहीं एक कर्मी छर्रे लगने से घायल हो जाता है और सभी दोबारा बैंक के अंदर जाने लगते है।

वहीं घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड गाड़ी से उतरकर जाने लगा तो उसकी हाथ से दोनाली गिरने से 2 फायर हुए। इस दौरान वह पास से गुजर रहा था, लेकिन उसका बचाव हो गया। उसके हलके छर्रे लगे। वहीं बैंक में गए एक व्यक्ति के छर्रे लगे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा है। मामले का जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *