Punjab News: युवती ने लगाए दोस्त सहित साथियों पर Gang Rape के आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः बस स्टैंड के पास निजी होटल में गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ने अमृतसर बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत देकर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप लगाए है। पीड़ित लड़की ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ दरबार साहिब आई थी। उसके बाद वह एक होटल में पानी पीने गए और फिर उसके दोस्त ने कुछ साथियों को बुलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करवाया।

लड़की ने न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी और मौके पर पहुंचे निहंग सिंह जत्थेबंदियों के नेता परमजीत सिंह अकाली ने बताया कि उन्हें एक साथी का फोन आया था कि एक लड़की रो रही है और उसके साथ सामूहिक बलात्कार होने की बात कह रही है। जब मौके पर निहंग सिंह जत्थेबंदियां पहुंचीं तो पता चला कि लड़की अपने दोस्त के साथ निजी होटल में आई थी, जहां उसके दोस्त के साथियों ने बलात्कार किया। निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

इन सभी मामलों में अमृतसर बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज कपिल देव से जब बात की तो उन्होंने कहा कि फिलहाल पीड़ित लड़की का मैडीकल कराया जा रहा है और मामले की गंभीरता को देखते सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *