शादी से लौट रहे दोस्तों की SUV ट्रक से टकराई, 2 की मौत, 1 घायल

Written by

in

झुंझुनूंः जिले में एक ट्रक और एसयूवी कार की आमने सामने भिड़ंत का मामला सामने आया है जिसमें कार सवार 2 दोस्तों की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। तीनों युवक दोस्त की शादी से लौट रहे थे। घटना खेतड़ी जयपुर स्टेट हाईवे पर गाडराटा गांव में बाबा सुंदरदास मंदिर के पास मंगलवार सुबह 5 बजे की है।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि पिलानी निवासी सक्षम जांगिड़ (21) और गोठ हाल चिड़ावा निवासी राजेश कुमार (27) व पोटिया हाल पिलानी निवासी अंकित ओला (27) तीनों युवक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए ढाणी बैचावाली (बबाई) गए थे, जो अलसुबह वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान बाबा सुंदरदास मंदिर के पास कार और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिससे सक्षम, राजेश और अंकित घायल हो गए। हादसे की तेज आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी बबाई पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं राजेश को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं अंकित का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *