झाड़ियों में पड़ी मिली नवजात; चूहों ने नोचा, 40 के करीब टांके लगे

Written by

in

अजमेरः खुले प्लाट में एक नवजात बच्ची को फेंकने का मामला सामने आया है। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग पहुंचे तो वह हैरान रह गए। लहूलुहान बच्ची जमीन पर पड़ी थी। उसके शरीर पर जगह-जगह गहरे जख्म थे। उसे फौरन हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे 40 टांके लगाए हैं। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। मामला अजमेर के सिविल लाइन इलाके का है।

सिविल लाइन थाना अधिकारी छोटू लाल ने बताया- नवजात बच्ची कुंदन नगर रोड पलटन बाजार स्थित शराब ठेके के पास रेलवे की दीवार के पीछे मिली थी। बच्ची के स्वस्थ होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर अमित यादव ने बताया- बच्ची का शिशु रोग विभाग के ICU में इलाज चल रहा है। बच्ची के शरीर को चूहों और जंगली जानवरों ने नोच डाला है। उसके सिर, चेहरे सहित शरीर पर कई जगह घाव हैं। बच्ची को जमीन पर फेंकने से सिर पर भी चोट लगी है। मासूम के सिर और कान के पीछे 40 टांके लगाए गए हैं। सांस लेने में दिक्कत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *