Himachal News: खरयालता पंचायत प्रधान पर गिरी निलंबन की गाज

Written by

in

 मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यों में अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप

 ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की खरयालता पंचायत के प्रधान पर अनियमिताओं और मनरेगा वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों के बाद जिला पंचायत अधिकारी ने एक्शन लेते हुए निलंबन की कार्यवाही की है। मनरेगा विकास कार्यों में अनियमितता, विशेष रूप से मनरेगा और अन्य योजनाओं में धन के दुरुपयोग के आरोपों के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पंचायत प्रधान पर आरोप था कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त राशि का सही उपयोग नहीं किया। विशेष रूप से मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को भुगतान में गड़बड़ी, फर्जी मजदूरी भुगतानों और कागजों में कार्य दिखाकर वास्तविक धरातल पर कार्य न कराना, जैसे मामलों की जांच रिपोर्ट में हुई।

जिला पंचायत अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी बंगाणा की एक गठित जांच समिति ने जब पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों की फाइलों और जमीनी हकीकत की जांच की, तो अनियमितताएं सामने आईं। पंचायत द्वारा प्रस्तुत आंकड़े और वास्तविक खर्च में भी अंतर पाया गया। कई मामलों में कार्य कागजों पर ही पूरे दिखाए गए, जबकि मौके पर उनका कोई अस्तित्व नहीं था। इन गड़बड़ियों के चलते सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

पंचायत अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एक उदाहरण के तौर पर लिया गया है ताकि अन्य पंचायतों में भी पारदर्शिता बनी रहे और सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंचे। उपमंडल अधिकारी बंगाणा ने बताया कि पंचायतों में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि कहीं भी इस तरह की शिकायतें मिलती हैं, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।  ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित अधिकारियों की भी जांच हो, जो इन गड़बड़ियों में शामिल रहे हैं।

खरयालता पंचायत प्रधान द्वारा करवाए गए बिकास कार्यों की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी थी :सुशील कुमार

खंड बिकास अधिकारी बंगाणा सुशील कुमार ने कहा कि खरयालता पंचायत प्रधान द्वारा मनरेगा एवं अन्य बिकास कार्यों में की गई धांधली की पूरी रिपोर्ट जिला पंचायत अधिकारी को सौंप दी थी।उक्त पंचायत में मनरेगा एवं अन्य बिकास कार्यों में जांच में धांधली पाई गई थी और मनरेगा में बिकास कार्य केवल कागजों में ही दर्शाए गए थे। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं था। जांच की पूरी रिपोर्ट देखने के बाद जिला पंचायत अधिकारी ने उक्त पंचायत प्रधान को यह निलंबित का फैसला लिया है।

खरयालता पंचायत प्रधान पर आरोपों की जांच पर हुई निलंबित की कार्यवाही: श्रवण कुमार

जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार का कहना है कि उपमंडल बंगाणा की खरयालता पंचायत प्रधान के द्वारा की गई पंचायत में मनरेगा एवं अन्य बिकास कार्यों में गड़बड़ी की लिखित शिकायत मिली थी और हमने खंड बिकास अधिकारी बंगाणा की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित करके उक्त पंचायत के बिकास कार्यों की जांच करवाई। जांच में कई प्रकार की अनियमिताएं पाई गई। जब उक्त पंचायत प्रधान से उसके बारे में पूछा गया। तो कोई संतोष जनक न तो उत्तर मिला और न ही धरातल पर कोई कार्य पूर्ण हुआ मिला। उक्त प्रधान को कुछ रिकवरी भी डाली गई और अब उक्त प्रधान को निलंबित कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *