Punjab News: थाने से कुछ मीटर दूर अपंग व्यक्ति को लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में लुटेरों ने उस समय सारी हदें पार कर दी, जब एक अपंग व्यक्ति से दिनदहाड़े भरे बाजार में 4 लुटेरों ने उसका फोन छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित युवक जगदीप सिंह, पिता बलजीत सिंह और चाचा जगदीप सिंह निवासी सरफकोट ने बताया कि जगदीप सिंह पैरों और एक हाथ से अपंग हैं। वह फतेहगढ़ चूड़ियां में ट्राईसाइकिल पर काम कर रहा था।

इस दौरान थाना फतेहगढ़ चूड़ियां से कुछ मीटर दूर अपने ट्राईसाइकिल पर जा कि उनका ट्राईसाइकिल पंचर हो गया। इस दौरान बाजार में खड़े 4 युवकों से जगदीप ने धक्का मारने की विनती की। इस दौरान वह बस कुछ कदम ही चले थे कि उनके जेब से जबरदस्ती वीवो मोबाइल छीनकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित बस चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने उसकी कोई मदद नहीं की।

पीड़ित ने बताया कि 3 महीने पहले उसने किश्तों पर वीवो फोन खरीदा था और मोबाइल की किश्तें अभी पूरी नहीं दी थीं कि लुटेरों ने फोन छीन लिया। पीड़ित युवक और उसके परिवार ने थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित परिवार ने अपील की है कि लुटेरों को गिरफ्तार करके उसका मोबाइल वापस दिलाया जाए तथा लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थाना फतेहगढ़ चूड़ियों के एसआई दलजीत सिंह ने कहा कि जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *