बेटी से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा भारी; मां ने दी खौफनाक सजा

Written by

in

रांचीः लड़की से छेड़छाड़ करना युवक को महंगा पड़ गया। युवक को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। जानकारी अनुसार नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने पर मां ने युवक को करंट लगाकर मार डाला। जिले के उधवा राधानगर में महिला के घर से युवक का शव मिला। मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के घर से बांस में लपेटा हुआ 5 मीटर तार और एक मीटर कॉपर तार बरामद हुआ है। राधानगर थाना प्रभारी नितेश पांडेय ने घटना की पुष्टि की है।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव का ही राजू मंडल अक्सर उनके घर में घुस जाता था। लड़की से छेड़छाड़ करता था। जबरन सामान उठाकर ले जाता था। दो माह से यह सिलसिला चल रहा था। महिला ने कुछ गांववालों से इसकी शिकायत की, लेकिन मदद नहीं मिली। उसकी हरकतों से तंग आकर मां ने उसे सबक सिखाने का फैसला लिया। मां-बेटी ने बिजली की तार खरीदी और तार से प्लास्टिक हटाकर उसे बांस में लपेट दिया। कॉपर वायर से कनेक्ट कर उसे दरवाजे के सामने बिछा दिया। शुक्रवार को राजू नहीं आया, महिला ने शनिवार को भी ऐसा ही किया। रात करीब 10 बजे राजू नशे की हालत में आया। गालियां देते वह घर में घुसा, तभी तारों से उलझ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *