Punjab News: पाकिस्तान पर भारत के हमले को सीमावर्ती इलाकावासियों ने सराहा, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः कल देर रात भारतीय सेना ने आप्रेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। उधर, अटारी सीमा के निकट महावा गांव के निवासियों ने पाकिस्तान पर हुए हमले को लेकर खुशी जताई है। गांववासियों ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर जो आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया है, वह बहुत ही सराहनीय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी तरह का डर का माहौल नहीं है।

सुबह जब बच्चे स्कूल गए तो उन्हें पता चला कि स्कूल तीन दिन के लिए बंद हो चुके हैं और भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है। ग्रामीण साहिब सिंह, हरचंद सिंह व अन्य ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पार हमारे भी खेत हैं, लेकिन वे वहां नहीं गए हैं, क्योंकि दो-तीन दिन से गेट नहीं खुला है। उन्होंने कहा कि अभी तक भारतीय सेना ने गांवों को खाली करने का कोई आदेश नहीं दिया है और न ही वे गांवों को खाली करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई ठीक है, लेकिन युद्ध किसी बात का हल नहीं है।

उन्होंने कहा कि युद्ध को रोकना चाहिए। वहीं एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि हम भारत सरकार और फौज के साथ हैं और सरकार के आदेशों की पालनी की जाएगी। सरकार को पाकिस्तान पर लगाम कसने के लिए इस तरह की कार्रवाई अमल में लानी जरूरी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *