Roadways Bus और Bolero Jeep की टक्कर, 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

राजस्थानः रोडवेज बस और बोलेरो जीप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर के सीसी हेड के पास हुआ। हादसे में जीप सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके हो गई। 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क किनारे करवाया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शव सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए। श्रीगंगानगर से रोडवेज की बस सुबह 7 बजे बीकानेर के लिए रवाना हुई। यह सुबह करीब 8 बजे पदमपुर के पास पहुंची। इसी दाैरान सामने से आ रही जीप से इसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर से जोरदार धमाका हुआ और जीप का आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। हादसे में जीप सवार 33 एमएल निवासी बादल सिंह (45), उनकी पत्नी स्वर्णजीत कौर (44) और बादल सिंह के भाई गुरचरण सिंह (50) की मौत हो गई। हादसे में महिला परमजीत कौर और करमजीत कौर गंभीर घायल हो गई। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *