Jalandhar News: सदिंग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 7 के अंतर्गत आते इलाके छोटी बारादरी में 16 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान शोभा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना 7 के जांच अधिकारी सतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि नाबालिग ने घर में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतिका के माता-पिता नौकरी करते है। घटना के दौरान मृतिका के कब्जे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लोगों से पता चला है कि युवती पिछले दो-तीन दिनों से परेशान चल रही थी। हालांकि उसकी परेशानी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। परिवार अभी बयान देने की हालत में नहीं थे। जिसके बाद पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *