Punjab News: इन गांवों में मिले मिसाइल के टुकड़े, जांच में जुटी पुलिस और आर्मी, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः भारत के पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। वहीं देर रात ब्लैकआउट के बाद अमृतसर के जेठूवाल के सोइया कला गांव में मिसाइल के गिरे मिले। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की की जानकारी आर्मी को दे दी गई है और टीम को बुलाया गया है।

वहीं मिसाइल गिरने की वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। जिसमें मिसाइल आसमान से गिरते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। जबकि अन्य वीडियो में कुछ टुकड़े हाथ में पकड़े हुए दिखा रहा है। व्यक्ति कह रहा है कि कुछ जीसीपीएस सिस्टम है, जोकि बम का हिस्सा लग रहा है। एसएसपी का कहना है कि आर्मी ही इस बारे में बता सकते हैं कि ये क्या चीज हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जेठूवाल के अलावा मिसाइल गांव दुधाला और पंधेर गांव में भी मिली हैं। वहीं एयरफोर्स से जुड़े रहे 2 डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह मिसाइल ही हैं, जिसे भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों की सेना यूज करती हैं। ऐसी संभावना हो सकती है कि पाकिस्तान की तरफ से इनसे अटैक किया गया, लेकिन भारत के एंटी मिसाइल सिस्टम ने इन्हें आसमान में ही न्यूट्रीलाइज कर दिया। यह मिसाइल एक्सप्लोड नहीं हुईं यानी फटी नहीं हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *