गंगोत्री धाम की यात्रा पर जा रहा Helicopter Crash, 7 में से 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की घटना सामने आई है। दरअसल, गंगोत्री धाम की यात्रा पर जा रहा हेलीकॉप्टर उत्‍तरकाशी में क्रैश हो गया। इस घटना में हेलीकॉप्टर में सवार 7 में से 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 7 सीटर हेलिकॉप्‍टर गंगोत्री के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ। हेलिकॉप्‍टर में सवार लोगों की पहचान हो गई है। इनमें पायलट और छह यात्री शामिल हैं। पायलट का नाम कैप्‍टर रॉबिन सिंह है। छह यात्रियों में दो महिलाएं हैं। इनके नाम विनीत गुप्‍ता, अरविंद अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, रश्मि और किशोर जाधव हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और टीम द्वारा रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वहीं मौके पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, टीम 108 एंबुलेंस वाहन पहुंच चुके हैं। तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम भी घटनास्‍थल के लिए रवाना की गई है। गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का था जिसमें सात लोग सवार थे। हादसे में दो यात्री घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि उत्‍तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर कई जगह बौछार पड़ रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *