Punjab News: 8 घरों में आग लगाने के मामले में 5 गिरफ्तार

Written by

in

बठिंडाः जिले के गांव दान सिंह वाला के कोठे जीवन सिंह वाला गांव में अज्ञात हमालवारों ने कुछ दिन पहले देर रात 8 घरों में तेजधार हथियारों से हमला करके घरों को आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। जिसके बाद आज पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी एसएसपी अमनित कोंडल ने जानकारी दी।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर नंबर 3 दर्ज करके 32 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनमें से 7 को नामजद किया गया। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अमनित कोंडल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। इस संबंध में जसप्रीत सिंह ने बयान दर्ज कराया है। दर्ज बयान में उन्होंने कहा कि जब उन्होंने नशे के पदार्थ बेचने वाले रविंदर सिंह को रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर हमला कर दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

इस दौरान हमलावारों ने उनके घरों में आग लगा दी। गिरफ्तार पांचों आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो कई पहलुओं पर जानकारी मिली है, जिसकी पुष्टि इस विवाद के मुख्य आरोपी रविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद होगी। एसएसपी कोंडल ने कहा कि हालांकि रविंदर सिंह के खिलाफ नशा पदार्थों की तस्करी का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी से इस मामले से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त की जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *