Punjab News: BBMB के चेयरमैन को बनाया बधंक, शिक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

Written by

in

नंगलः पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद को लेकर लगातार मामला गरमाया हुआ है। दरअसल, हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को केंद्र के आदेश मानने के लिए आदेश जारी किए थे। आप के मंत्री हरजोत बैंस ने आप कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नंगल डैम स्थित सतलुज भवन का गेट बंद कर दिया। वहीं घटना के दौरान बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

जहां शिक्षा मंत्री का उनका आरोप है कि चेयरमैन और सचिव ने पानी छोड़ने की कोशिश की, जिसके चलते लोगों ने चेयरमैन को बंधक बना लिया है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने चेयरमैन पर देशद्रोह का पर्चा दर्ज करने की मांग की है। हरजोत बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी जल्द ही मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच, बड़ी संख्या में लोग बीबीएमबी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं जानकारी के अनुसार, बुधवार रात बीबीएमबी के एक अधिकारी ने नंगल डैम से जबरदस्ती पानी छोड़ने की कोशिश की थी, जिसे ⁠मौके पर पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को भारत सरकार के गृह सचिव की अध्यक्षता में 2 मई को हुई बैठक के निर्णय का पालन करने का आदेश दिया था। इसमें हरियाणा के लिए 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का फैसला हुआ था। कोर्ट ने अपने विस्तृत फैसले में कहा कि भाखड़ा नंगल बांध और लोहंड कंट्रोल रूम के संचालन में राज्य सरकारें हस्तक्षेप नहीं कर सकतीं। पंजाब ने कहा था कि हरियाणा और राजस्थान अपनी तय हिस्सेदारी से अधिक पानी मांग रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *