Punjab News: इन इलाकों में मिला मिसाइल का मलबा, उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

अमृतसर/गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां के पास पंधेर कलां के खेत से मिसाइल जैसा मलबा मिला। दरअसल, गांव के बाहर खेतों में एक घर के पास मिसाइल जैसा मलबा पड़ा लोगों को दिखाई दिया। हालांकि इससे जान-माल का नुकसान होने से बचाव रहा। आज सुबह जब मिसाइल जैसे मलबे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मलबा देखने के लिए पहुंच गए। वहीं खेत के मालिक सतनाम सिंह, पुत्र बख्शीस सिंह, हरप्रीत कौर पत्नी सतनाम सिंह और पड़ोसी सुखवंत सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग 1 बजे जोरदार धमाका हुआ और तेज़ रोशनी जली। सुबह जब उन्होंने देखा तो बड़ा मिसाइल जैसा मलबा उनके घर के पास लगे खेतों में पड़ा था।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मजीठा के डीएसपी अमोलक सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं लोगों ने मलबे के साथ हंसते-खेलते वीडियो भी सामने आई है। लोगों का कहना है कि देर रात फतेहगढ़ चूड़ियां और आसपास के गांवों में धमाकों की आवाजें सुनाई दी थी। जिसके बाद लोग धमाके की आवाज सुनकर सहम गए थे। वहीं भारत-पाक युद्ध के दौरान वीरवार सुबह कथुनंगल के जेठूवाल गांव से मिसाइल का मलबा बरामद हुआ। अब जेठूवाल के बाद जंडियाला के मखन हनेरी, पंधेर, कांबो, धुंधाला में भी रॉकेट का मलबा गिरा मिला है। किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी मलबे को अपने कब्जे में ले चुके हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई धमाका या आवाज़ नहीं सुनी गई। जब गांव वाले सुबह अपने काम पर निकले तो उन्होंने खेतों में मिसाइल का मलबा देखा और स्थानीय पुलिस स्टेशन को घटना की सूचना दी। एसएसपी मनिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया है कि यह मिसाइल का मलबा है, लेकिन यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह किस देश से संबंधित है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और सैन्य अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है, कार्रवाई जारी है।

इस दौरान बीएसएफ की एक्सपर्ट टीमों ने भी इस मलबे के हिस्से को कब्जे में ले लिया है। बता दें कि प्रशासन की ओर से बुधवार रात को ब्लैकआउट किया गया था। उसके बाद इंटरनेट मीडिया पर धमाकों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। लेकिन प्रशासन ने किसी भी धमाके की घटना से इनकार किया। अब प्रशासन शहर के अन्य ग्रामीण इलाकों में भी ऐसे मिसाइल मलबे की तलाश कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *