Punjab News: पाकिस्तानी घुसपैठिये को किया ढेर, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। दरअसल, भारत की से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद से पंजाब में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं 7और 8 मई की दरमियानी रात 2:30 बजे फिरोजपुर के ममदोट ब्लॉक में स्थित बीएसएफ की पोस्ट “लखा सिंह वाला” के पास गेट नंबर 207/1 के निकट एक व्यक्ति पाकिस्तान से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। दरअसल, वह अंधेरे का फायदा उठाकर बॉर्डर सिक्योरिटी फेंस की तरफ आगे बढ़ रहा था।

वहां मौजूद बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों ने गोलीबारी कर उसे ढेर कर दिया। सुबह होने पर उसका शव पुलिस को सौंप दिया गया। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद से पंजाब में हाईअलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर के सभी एयरपोर्ट 3 दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। अमृतसर एयरपोर्ट से 70 उड़ानें रद्द कर दी गईं। सीमा से लगते जिलों में स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। अस्पतालों में जरूरी प्रबंध करने और डाक्टरों व अन्य स्टाफ को भी स्टेशन नहीं छोड़ने के लिए कहा गया है। अटारी-वाघा सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी दर्शकों के लिए बंद कर दी गई है।

इससे पहले 6 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भी घुसपैठ की कोशिश हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि घुसपैठिए की उम्र 20 साल के आसपास है और नियंत्रण रेखा पार करके इस तरफ घुसने के तुरंत बाद सेना के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाया गया। फिलहाल इस मामले में सेना जांच में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *