Jalandhar News: पाक के साथ जंग और बीबीएम के चेयरमैन को बंधक बनाने के मामले विधायक परगट का आया बयान, देखें वीडियो

कांग्रेस विधायक ने 26 लोगों के मारे जाने को लेकर सिक्योरिटी पर उठाए सवाल

जालंधर, ENS: भारत की ओर से एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद से पाकिस्तान में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं पाकिस्तान की ओर से अभी भी गोलीबारी की जा रही है, जिसका भारत के जवानों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। वहीं पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किए जाने के मामले में कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि देश जंग के लिए एकजुट है। इस दौरान अगर जंग बढ़ जाती है और चाईना और अमेरिका भी अवेयर है, अगर चाइना बीच में आ जाता है तो नुकसान होने की संभावना है। पगरट सिंह ने कहा कि जंग को लेकर हमें बहुत ही सावधान रहना चाहिए। क्योंकि जंग से नुक्सान काफी होता है। उन्होंने कहा कि सिविलियन को कहीं भी नहीं टारगेट करना चाहिए, फिर चाहे वो पाकिस्तान में हो या भारत में हो।

वहीं प्रशासन को भी जो जरूरी है वही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खासकर बार्डर एरिया के लोगों के लिए जंग पॉजिटिव मैसेज नहीं देती। इससे भारी नुकसान दोनों देशों को होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास कुछ ज्यादा रिसोर्स नहीं है और उनका बाल-बाल भी कर्ज में है, लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान के पास परमाणु है जिससे दोनों देशों को काफी नुक्सान होगा। इससे आने वाली नसलों को भी भुगतना पड़ेगा। इस दौरान हिमोरिशा में हुए नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर अब भी नस्लों को भुगतान भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर के पास के लोगों को इसके नुकसान के बारे में ज्यादा पता है। वहीं 26 लोगों के मारे जाने को लेकर परगट सिंह ने सिक्योरिटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सिक्योरिटी ठीक होती यह घटना ना होती।

दूसरी ओर बीबीएम के चेयरमैन को शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की मौजूदगी में बंधक बनाया गया। वहीं बीबीएम मुद्दे को लेकर परगट सिंह ने कहा कि जो पहले जो मीटिंग हुई थी वह तर्कहीन थी। इसका संज्ञान पंजाब की विधानसभा ने लिया है, यह सरकार कि नहीं पूरे पंजाब की बात है। इस समय देश पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ लड़ा है, जिसे पंजाब लीड कर रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा देश के हालातों को देखते हुए इस मुद्दे से बाद में भी निपट सकते हैं। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को कमीनगी नहीं करनी चाहिए। बीबीएमबी का कानूनी पक्ष पंजाब को स्ट्रोंग करना चाहिए, सविधान पक्ष खंगालना चाहिए।

इसमें कांग्रेस पार्टी और विधायक पंजाब सरकार के साथ है। इस मामले को लेकर अगर कल हाईकोर्ट से पानी को लेकर आदेश जारी हुए, लेकिन उसमें कहा गया था कि जो प्रसिडिंग है उसे पर संज्ञान लेना चाहिए। परगट ने कहा कि प्रसिडिंग गलत है पंजाब जिस हालातों में है ऐसे में केंद्र को इस मुद्दे को लेकर अभी कुछ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह लंबी लड़ाई है, यह लड़ाई पॉलिटिक्ल भी है। परगट सिंह ने कहा कि सभी पार्टियों को पंजाब के साथ खड़ा होना चाहिए, जब देश की बात आती है तो पंजाब भी सबसे पहले खड़ा होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *