Punjab News: पाकिस्तान ने 15 से ज्यादा शहरों पर की हमले की कोशिश, देखे लिस्ट

Written by

in

मोहालीः ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीती रात पाकिस्तान ने कई शहरों पर हमले की कोशिश की। लेकिन भारत ने पाकिस्तान के हमले को पूरी तरह नाकाम किया। हमले को लेकर भारत सरकार ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि पाक ने बीती रात 15 से ज्यादा शहरों पर हमले की कोशिश की गई। अवंतिपोरा, श्रीनगर में हमले की कोशिश, जम्मू, पठानकोट में भी हमले की कोशिश की गई।

वहीं जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, अमृतसर में बठिंडा, श्रीनगर, फलौदी, भुज में भी हमले की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना ने पाक के हमले को नाकाम किया। पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। वीरवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर गोले और मोर्टार दागे। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकांश लोग सीमावर्ती इलाकों को वीरवार को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए हैं।

इससे पहले 6-7 मई की रात भारत ने मिसाइल हमले में पाकिस्तान में हाफिज सईद, मसूद अजहर के आतंकी ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी ठिकानों पर भीषण बमबारी से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। पाकिस्तान भारत से इस हमले का बदला लेने की धमकी दे रहा है। इधर भारतीय सेना भी पाकिस्तान को जवाब देने के लिए तैयार है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रंप ने पाकिस्तान पर भारत के हमले पर बयान देते हुए कहा कि भारत ने जैसे के साथ तैसा किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *