Punjab News : लुटेरों ने Truck Driver को बनाया बंधक, देखें वीडियो

Written by

in

20 लाख की स्टील और ट्रक लेकर हुए फरार 

लुधियाना : ट्रक में सो रहे ट्रक ड्राइवर को अज्ञात लुटेरों ने बंधन बनाकर पिटाई की। उसके हाथ-पांव बांध बंधक बना अपने साथ ले गए। लुटेरों ने उसे सुनसान इलाके में फेंक कर भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे अपने साथ ट्रक और उसमें लाखों का स्टील चुरा फरार हो गए। घटना की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के अधार पर 3 लुटेरों ने वारदात को दिया है। यह घटना 23 दिसंबर 2024 की रात की है। ट्रक मालिक हरगुन कुमार ने बताया कि उसका ट्रक ड्राइवर मंगल सिंह जोकि 23 दिसंबर 2024 की रात को हीरो स्टील फेक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर उसके अंदर सो रहा था।

ट्रक के पीछे 20 लाख के करीब का स्टील भी लद्दा हुआ था। उसी रात लुटेरे ड्राइवर मंगल सिंह को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। मंगल सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर 2024 की रात को जब वह ट्रक के अंदर सो रहा था। इसी दौरान लुटेरे जबरन ट्रक में चढ़ गए। लुटेरों ने पहले उसके हाथ-पांव बांध दिए फिर ट्रक स्टार्ट कर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर छोड़ दिया। हरगुन कुमार ने बताया कि जहां वारदात हुई वहीं सामने ही पेट्रोल पंप है जहां लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं और पुलिस को उनके चेहरों की फोटो भी दे दी है।

हरगुन ने बताया कि घटना के 21 दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हरगुन कुमार ने आरोप लगाया की वारदात 23 दिसंबर 2024 की रात की है और उसी समय पुलिस को सूचित किया गया। लेकिन पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाही करने में टालमटोल करती रही, बार-बार वह थाने के चक्कर काटते रहे। लेकिन पुलिस ने 21 दिन बाद जाकर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *