Jalandhar में पाकिस्तानी हमले की कोशिश को लेकर MLA Kotli का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीती रात पाकिस्तान ने कई शहरों पर हमले की कोशिश की। लेकिन भारत ने पाकिस्तान के हमले को पूरी तरह नाकाम किया। दरअसल, पाक ने बीती रात 15 से ज्यादा शहरों पर हमले की कोशिश की गई। जिसमें जालंधर, आदमपुर भी शामिल है। आदमपुर से कांग्रेस विधायक कोटली ने कहा कि हम देश की आर्मी के साथ खड़े है। हमलावार भारत पर हमले करके लोगों को निशाना बना रहा है। लेकिन दूसरी ओर आर्मी की ओर से उनका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस दौरान सेना का धन्यावाद किया। देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। अगर उन्हें भी देश के लिए अपनी जान गंवानी पड़े तो वह उसके लिए तैयार है।

बीबीएमी के चेयरमैन को शिक्षा मंत्री की अगुवाई में बंधक बनाने को लेकर कहा कि बंधक बनाना ठीक नहीं है। वहीं हाईकोर्ट की ओर से हरियाणा को पानी देने को लेकर कहा कि हमारे पास पानी नहीं है और हमें नहीं देना चाहिए। इस दौरान पंजाब सरकार से अपील की है कि हाईकोर्ट के फैसले पर सरकार को सुप्रीम कोर्ट का आज रुख करना चाहिए था और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करनी चाहिए थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई ओर धरना लगाता है तो कहा जाता है कि अगर कोई धरना लगाता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा, लेकिन दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की बजाये धरना लगाया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने राजनीति से बचने की अपील की है। कोटली ने कहा कि देश नाजुक स्थिति में है, ऐसे में अभी हम सभी को एकजुट होकर देश के साथ खड़ा होना चाहिए। इस दौरान अगर हम आपस में झगड़े करेंगे तो दुश्मन हम पर हावी हो जाएगा। वहीं जालंधर, आदमपुर, लुधियाना सहित 15 शहरों पर हमले की पाक की नापाक कोशिश को लेकर कोटली ने कहा कि पाकिस्तान हमारी फौज के सामने टिक नहीं पाएगा। पाकिस्तान की नापाक कोशिशों का देश की आर्मी मुहंतोड़ जवाब दे रही है। इस दौरान कोटली ने तीनों सेनाओं का आभार व्यक्त किया है। वहीं नेताओं को जंग में उतरने के सवाल पर कहा कि हम राजनीतिक लोग है। क्या राजनीतिक लोग सैलेरी लेने के लिए नेता बनते है। उन्होंने कहा कि हमें भी जंग के मैदान में उतरना चाहिए। पिछली जंगो को याद करें तो उस दौरान भी जंग में लोगों को साथ लिया जाता था। इससे फौज की हौंसला अफजाई होती है, वैसे तो हमारी फौज ही दुश्मनों का मुहंतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से अवंतिपोरा, श्रीनगर में हमले की कोशिश, जम्मू, पठानकोट में हमले की कोशिश की गई। वहीं जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, अमृतसर में बठिंडा, श्रीनगर, फलौदी, भुज में भी हमले की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना ने पाक के हमले को नाकाम किया। पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। वीरवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर गोले और मोर्टार दागे। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकांश लोग सीमावर्ती इलाकों को वीरवार को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए हैं।

इससे पहले 6-7 मई की रात भारत ने मिसाइल हमले में पाकिस्तान में हाफिज सईद, मसूद अजहर के आतंकी ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी ठिकानों पर भीषण बमबारी से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। पाकिस्तान भारत से इस हमले का बदला लेने की धमकी दे रहा है। इधर भारतीय सेना भी पाकिस्तान को जवाब देने के लिए तैयार है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रंप ने पाकिस्तान पर भारत के हमले पर दिया बड़ा बयान, कहा-भारत ने जैसे के साथ तैसा किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *