Punjab News: Improvement Trust ने दुकानों पर पर चलाया पीला पंजा

Written by

in

अमृतसरः न्यू अमृतसर एरिया में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने कार्रवाई करते हुए ट्रस्ट की जमीन पर बनी करीब एक दर्जन दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। मिली जानकारी के अनुसार इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू की देखरेख में 340 एकड़ स्कीम भाई गुरदास नगर में करोड़ों रुपयों की जमीन पर पिछले लंबे समय से हुए अवैध तौर पर बने पक्के कब्जों पर यह कार्रवाई की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चेयरमैन रिंटू ने कहा कि भाई गुरदास नगर में ट्रस्ट की करोड़ों रुपयों की जमीन पर लोगों ने पक्के तौर पर अवैध कब्जे किए हुए थे।

उन्होंने कहा कि यहां पर ट्रस्ट द्वारा सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कब्जे वाली जगह पर अब सड़क का निर्माण होने से लोगों को भारी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों की शिकायत मिलने पर ट्रस्ट के एसई राकेश गर्ग, एक्सईएन अमनदीप सिंह, ट्रस्ट के अधिकारियों को इन कब्जे को हटाने के लिए आदेश दिए गए।

जिस पर उनकी देखरेख में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अंगदप्रीत सिंह बराड़, पुलिस थाना मकबूलपुरा के प्रभारी और भारी पुलिस बल के साथ पक्के तौर पर बनी एक दर्जन से अधिक दुकानों को जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ दिया गया। चेयरमैन रिंटू ने कहा कि ट्रस्ट की जमीन पर हुए सभी अवैध कब्जों को आने वाले दिनों में हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा 60 फीट रोड पर सड़क बनवाने का कार्य करवाया जा रहा है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *