Punjab News: Cantt इलाके मे बच्ची को कुत्ते ने नोचा, FIR दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडा: कैंट इलाके मे पालतू कुत्ते द्वारा एक बच्ची को काटने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार 12 वर्षीय बच्ची पार्क में खेल रही थी। इस दौरान एक पालतू कुत्ते ने उसे काट लिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज करावा दिया।

कैंट थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि बच्ची अपने पिता गगनदीप शर्मा के साथ ग्रीन सिटी पार्क में खेल रही थी। जिसे पालतू कुत्ते ने काट लिया। इस मामले में कुत्ते के मालिक मनोज सिंघला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

घायल बच्ची को बठिंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहा उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। जांच अधिकारी ने कहा कि लोगो को इस तरह कुतो को खुला नहीं छोड़ना चाहिए, जो खेलने वाले बच्चों को काट लेते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *