Pistol लहराते हुए युवक ने किया डांस, Video वायरल होने पर पुलिस ने धरा

Written by

in

जयपुरः पुलिस ने हथियारबंद 2 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों का पिस्तौल लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस पकड़ में आने पर आरोपी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगे। पुलिस फिलहाल हथियारों की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है। जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि करधनी थाने की स्पेशल टीम में तैनात कॉन्स्टेबल बाबूलाल को एक वीडियो मिला, जिसमें एक युवक पिस्तौल हाथ में लेकर डांस कर रहा था। एसएचओ सवाई सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने आरोपी युवक परविन्द्र सिंह की पहचान कर नारायण सिटी से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास तलाशी में एक मैगजीन व कारतूस मिला है। बाद मेें गिरफ्तार आरोपी ने ये हथियार उसके दोस्त अतुल सिंह का बताया। उसके बाद पुलिस ने अतुल सिंह को भी पकड़ लिया जिसके पास पिस्टल, मैगजीन व 2 कारतूस बरामद हुए। अब पुलिस टीमें ने दोनों आरोपियों से हथियार लाने के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *