Punjab News: Blackout को लेकर PCR Team ने दुकानदारों को हिदायते की जारी, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः भारत का पाकिस्तान पर सिंदूर आपरेशन लगातार जारी है। ऐसे में किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन भी तैयार है। लोगों को भी समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है। देश भर में ब्लैकआउट किए जा रहे है। दूसरी तरफ भारत और पाक में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों में किसी भी तरह का कोई पेनिक न हो इसके लिए प्रशासन लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील कर रहा है।

मोहाली प्रशासन भी लगातार अनाउंसमेंट करके लोगों को जागरूक कर रहा है। पीसीआर टीम लगातार बाजारों में जाकर प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों के प्रति दुकानदारों को जागरूक कर रही है। पीसीआर अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील करते कहा कि रात 8 बजे तक दुकानें बंद की जाए, दुकानों पर लगे साइन बोर्ड और सीसीटीवी कैमरों को भी बंद करके जाए, ताकि रात को सीसीटीवी की लाइटें न चले। वहीं उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी भी तरह की अफवाह फैलाता है तो उसकी बातों पर विश्वास न किया जाए और उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *