Punjab News: HRTC ने Jalandhar-Jammu सहित इन जगहों के लिए रोकी बसें

Written by

in

CTU ने भी लिया एक्शन

चंडीगढ़ः भारत पाकिस्तान के बीच हुए तनाव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने नए आदेश जारी किए है। मिली जानकारी के अनुसारा हिमाचल प्रशासन द्वारा पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और जम्मू के लिए एचआरटीसी की बस सेवाएं रोक दी गई हैं। वहीं कटरा जाने वाली बसें भी बीच में ही रोक दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश से इन रूटों पर करीब 20 से 25 के करीब बसें जाती है। निगम ने बढ़ते तनाव को देखते बस रूटों को सस्पेंड करने का फैसला किया है। एचआरटीसी MD निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह कदम क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया है। बस सेवाओं के पुनः शुरू होने की जानकारी जल्द ही यात्रियों को दी जाएगी। वहीं माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने वाली बसों को भी बीच रास्ते से वापस बुलाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं। इन रूटों पर हिमाचल की करीब 20 से 25 बसें चलती है, जिन्हें अभी रोक दिया गया है। दूसरी ओर सीटीयू ने जम्मू से कटरा तक अपनी बस सेवा बंद कर दी है। हर सुबह और शाम चंडीगढ़ से जम्मू-कटरा के लिए बस चलती थी। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बस को कल शाम पठानकोट से वापस भेज दिया गया था, जिसके बाद आज सुबह सीटीयू बस नहीं भेजी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *