Haryanaगुंडागर्दी का नंगा नाचः RWA के ज्वाइंट सेक्रेटरी और पत्नी को भगा-भाग...

गुंडागर्दी का नंगा नाचः RWA के ज्वाइंट सेक्रेटरी और पत्नी को भगा-भाग कर पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर-67ए में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, अंसल वर्सालिया सोसाइटी के एच ब्लॉक में रहने वाले एक परिवार द्वारा मामूली विवाद में आरडब्ल्यूए के ज्वाइंट सेक्रेटरी और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों और लात-घूसों से जानलेवा हमला कर दिया। देर रात हुई इस वारदात के बाद पीड़ित दंपती ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया लिया और पूरी कहानी बताई। पीड़ित ने ज्वाइंट सेक्रेटरी ने जिस मनीष हरसाना की शिकायत दी है, बताया जा रहा है कि वह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है और वार्ड 15 से उसकी पत्नी भारती पार्षद है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक आरडब्ल्यूए के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रयाग और उसकी पत्नी शालिनी गुप्ता के घर के पास कूड़ा डाल रहा था। परिवार ने घर के पास कूड़ा डालने से मना किया था। यह बात आरोपियों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने आव देखा न ताव और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष के कई लोग लाठी, डंडे और सरिए लेकर बाहर निकल आए और प्रयाग के परिवार पर टूट पड़े। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बीच सड़क पर दंपती को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटती दिखाई दे रही है। कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। हैरानी की बात यह रही कि शोर शराबा सुनकर पड़ोसी बाहर तो आए, लेकिन हमलावरों की गुंडागर्दी देख किसी ने बीच बचाव की कोशिश नहीं की।

इस हिंसक झड़प और पीड़ित परिवार की चीख-पुकार से अंसल वर्सालिया सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। हालांकि, इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस का रवैया सुस्त रहा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना को कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। इस संबंध में सेक्टर-65 थाना के एसएचओ रामबीर का कहना है कि रात को पुलिस कंट्रोल रूम की टीम मे माध्यम से झगड़े की शिकायत मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर गई थी। आज सुबह ज्वाइंट सेक्रेटरी की तरफ से लिखित में शिकायत दी गई है। इस मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...