Punjab News: चोर गिरोह और नशा तस्करों का पर्दाफाश, हेरोइन और Bike-Activa बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

Press Conference में पुलिस ने किए कई खुलासे

लुधियानाः महानगर में पिछले दिनी चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही थी। जिसकों लेकर पुलिस लगातार सतर्क है। इसी के तहत कार्रवाई पुलिस ने महानगर में एक चोर गिरोह और नशा बेचने वाले तस्करों का पर्दाफाश किया है। पिछले लंबे समय से हल्का नॉर्थ क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों की चोरी हो रही थी, जिसकी पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को क्षेत्र में कुछ नशा तस्करों के सक्रिय होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर करते 2 आरोपी वाहन चोरी करने वाले और नशे की सप्लाई करने वाले 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। वाहन चोरी मामले में 2 आरोपी काबू किए है। जिनकी पहचान सुमीत और जसविंदर के रूप में हुई है। जिनके पास से 2 एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल और एक दात बरामद हुई है। दोनों बाइक चोरी करने के बाद स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। जसविंदर पर पहले भी एक स्नेचिंग का केस दर्ज है, जबकि सुमीत पर किसी भी तरह का कोई केस दर्ज नहीं है। वहीं एनडीपीसी एक्ट के तहत मनजीत सिंह और नीरज आरोड़ा को काबू किया है। जिनके पास से 50-50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों पर पहले भी केस दर्ज है। आरोपियों को लुधियाना कोर्ट पर पेश करके रिमांड पर ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *