Punjab News: घर में गिरी बमनुमा वस्तु, एक व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः पाकिस्तान लगातार अपने नापाक कारनामों के चलते भारत पर ड्रोन हमले कर रहा है। वहीं इस दौरान कई मिसाइलें भी पाकिस्तान द्वारा बरसाई जा रही हैं। ताजा मामले में फिरोजपुर के एक घर में बमनुमा चीज जैसी वस्तु गिरी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को अस्पताल भर्ती करवा दिया गया है और उस वस्तु की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते घायल युवक मोनू सचदेवा ने बताया कि वह खाई फेमे गांव का निवासी है। उसने बताया कि जब बिजली गुल हुई तो वह बाहर खड़ा था। तभी अचानक पहले लाइट जली और फिर धमाका हुआ और इस दौरान छर्रे जैसी कोई चीज उसके ऊपर आकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं फिरोजपुर शहर की भगत सिंह कॉलोनी में एक घर के अंदर बम जैसी वस्तु के टुकड़े भी पाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की कि प्रशासन ब्लैकआउट के दौरान टावर वगैरा की लाइटें भी बंद करे। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि यह विस्फोट टावर की रोशनी आने के कारण हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *