Punjab News: Military रंग की वर्दी तथा Jeeps और Bikes पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

बटालाः भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव जारी है। देर रात से पाकिस्तान की ओर से पंजाब में मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं भारत-पाक में बढ़ रहे तनाव को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर की ओर से नए आदेश जारी किए गए है। जिसमें हिंद-पाक सीमा पर संवेदनशील माहौल के चलते आम जनता और दुकानदारों द्वारा मिलिट्री रंग की वर्दी तथा मंगिया रंग की जीपों और मोटरसाइकिलों के उपयोग पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज-विरोधी तत्व द्वारा इस प्रकार की वर्दी और जीप-मोटरसाइकिलों का उपयोग कर गैरकानूनी कार्रवाई या हिंसक घटना की जा सकती है, जिससे शांति और कानून व्यवस्था को खतरा हो सकता है। इसलिए भेदभाव सुनिश्चित करने के लिए और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि आम जनता इसका प्रयोग न करें। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि ये वस्तुएं न बेची जाएं। उन्होंने इसे अगले आदेश तक लागू रखने को कहा है। उन्होंने लोक संपर्क अधिकारी को निर्देश दिया कि यह संदेश हर जगह पहुंचाया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *