देशभक्ति में डूबा Tagore Theatre, युवाओं ने भरा वालंटियर फॉर्म, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख आपका छाती भी गर्व से चौड़ी हो जाएगी। दरअसल चंडीगढ़ डीसी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा था कि 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा नागरिकों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में शामिल होने और आपातकालीन तैयारियों में सहयोग करने के लिए आमंत्रित करता है। आगे बढ़ें, प्रशिक्षित हों और जब सबसे ज्यादा जरूरत हो, तब सेवा करें। एक आवाज पर चंडीगढ़ के युवा टैगोर थिएटर पहुंच चुके हैं। सभी मदद करना चाहते हैं। दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन ने एक आवाज लगाई थी कि युद्ध हुआ तो आओ हमारा साथ दो। एक आवाज पर चंडीगढ़ के युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सिर्फ लड़के ही नहीं, लड़कियां भी भारी संख्या में पहुंची।

डीसी निशांत यादव ने बताया कि वालंटियर बनने के लिए एक हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में सिविल डिफेंस के नियम, पुलिस के काम करने का तरीका, राहत और बचाव कार्य सिखाए जाएंगे। लोगों को जागरूक करने के तरीके भी बताए जाएंगे। ट्रेनिंग के बाद, चुने हुए वालंटियर को अलग-अलग सेक्टर, मार्केट और गांवों में तैनात किया जाएगा। वालंटियर की संख्या तय नहीं है और कोई भी युवा इसमें भाग ले सकता है। महिलाओं का भी स्वागत है। अगर आप वालंटियर बनना चाहते हैं, तो 10 मई को सुबह 10:30 बजे टैगोर थिएटर, सेक्टर 18 में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

एक लड़की ने कहा कि हम यहां सेना का समर्थन करने के लिए हैं। वे हमारे लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, और हम भी अपनी सेना के लिए कुछ करना चाहते हैं। एक अन्य लड़के ने कहा कि मैं भारत के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हूं। हमने फॉर्म भर दिया है; हमसे जो भी अपेक्षित है, हम करने के लिए तैयार हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव ने देशभर में एक बार फिर देशभक्ति की भावना को उभार दिया है। देश की जनता युद्ध के लिए बॉर्डर पर नहीं जा सकती, लेकिन इनका जोश हाई है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर तरफ देश के नागरिकों में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई देश की सेवा के लिए खुद को तैयार बता रहा है। सबका यही कहना है कि हमें बस एक मौका चाहिए, बंदूक पकड़ा दो और हम बॉर्डर पर दुश्मनों का सामना करने को तैयार हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *