श्रीलंकाई लड़के-लड़की के अपहरण मामले में Jalandhar से 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पुलिस ने श्रीलंका से भारत घूमने आए 6 लोगों में 2 की किडनैपिंग के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि श्रीलंका सिटीजन की लड़का-लड़की के किडनैप होने की शिकायत उनकी टीम को मिली थी, जिसे उनकी टीम ने कुछ घंटों में सुलझा लिया। इस मामले में शामिल 3 आरोपियों में 2 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका से जेहन, कारबीका, ललिथ प्रियंथा, कनिशका, सुमरधन और निलुजतिन भारत में घूमने के लिए आए थे। जहां दिल्ली में उन्हें श्रीलंका का लड़का लसीथा पहली बार मिला। लसिथा उन्हें कहने लगा कि आप सभी का Albania का Work Visa लगवा देता हूं। इसके बाद वह वर्क वीजा लगवाने के लिए अमृतसर पहुंचे और अमृतसर के एक निजी होटल में रुके। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी श्रीलंका से 2 लोगों को वीजा दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ 2 अन्य लोगों के साथ होटल में रुक गया और बाद में आरोपियों ने होटल में ठहरे 2 लोगों को फोन कर फिरौती मांगी।

इस दौरान आरोपियों ने कहा लड़का-लड़की के साथियों को फोन करके कहा कि हमने उनके साथियों को किडनैप कर लिया है। जिसके बाद नीलूजीतन ने रामबाग थाने की पुलिस को सूचना दी है और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस फोन पर उनका पता लगाकर होशियारपुर इलाके में पहुंची और होशियारपुर पुलिस की मदद से जालंधर देहात इलाके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों की पहचान अंकित और इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अंकित विदेश से डिपोर्ट होकर भारत आया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के अभी एक और साथी को गिरफ्तारी बाकी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि श्रीलंका से आए नागरिक सुरक्षित हैं और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *