Toll Plaza पर बदमाशों ने की तोड़फोड़, स्टाफ को लाठी-डंडों से पीटा, देखें वीडियो

Written by

in

सीहोरः टोल प्लाजा पर टोल न देने को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। छोटा से विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। जानकारी मुताबिक, एक काली स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवक बिना टोल दिए आगे बढ़ने लगे। टोल कर्मचारियों ने जब उन्हें रोका तो विवाद शुरू हो गया जिसके बाद अमलाह पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया गया जिसके बाद स्कॉर्पियो सवार युवक वहां से चले गए लेकिन एक घंटे बाद युवक 4-5 गाड़ियों में अपने दोस्तों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर वापस लौट आए और टोल कर्मचारियों से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।

वहीं कुछ कर्मचारियों पर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला भी कर दिया जिसके बाद प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो हमलावर फिर से भाग गए। इस दौरान सारी घटना का वीडियो भी बना जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

घटना में टोल कर्मचारी नीरज कुमार को चोटें आईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस 4-5 अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *