Punjab News : चाइना डोर के खूनी खेल ने ली युवक की जान, देखे वीडियो

Written by

in

अमृतसर: चाईना डोर की चपेट मे आने से आए दिन लोगो के घायल होने के मामले सामने आ रहे है। हालांकि सरकार और प्रशासन ने इस डोर की बिक्री पर पूरी तरह बैन लगाया हुआ है। जिसके बावजूद लोग चाईना डोर से पतंग उड़ाने से बाज नहीं आ रहे है। अजनाला रोड पर मोटरसाइकिल चला रहे 18 वर्षीय युवक पवन की गर्दन में चाइना डोर लिपट जाने से मौत की खबर सामने आई है।

मृतक युवक की मां व परिजनों ने बताया कि पवन घर से ही निकला था। थोड़ी देर बाद उन्हें पता चला कि चाइना डोर उसके गले में फंसने के कारण बुरी तरह घायल हो गया। जिसे लिए अजनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि इस खूनी डोर पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *