Punjab News: मंदबुद्धि युवती से Rape, पड़ोसी ने चीज देने के बहाने घर में बुलाकर की वारदात, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः एक मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ उसके पड़ोसी द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। जब परिवार काम पर गया हुआ था, तो आरोपी व्यक्ति लड़की को बातों में फंसाकर अपने घर ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की की चीख सुनकर जब पड़ोस में किसी ने उसे देखा तो उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। लड़की को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ मौत की सजा की मांग की है।

जानकारी देते हुए पीड़ित युवती की मां ने बताया कि वह फिरोजपुर के गांव नत्थूवाल के निवासी हैं। वह दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। बीते दिन वह काम पर गई थी और उनकी 17 वर्षीय लड़की जो मंदबुद्धि है घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके अकेले घर पर होने का फायदा उठाकर उनका पड़ोसी घर में घुस आया और लड़की को चीज दिलाने का झांसा देकर अपने साथ अपने घर ले गया। जहां, पर पड़ोसी ने लड़की के साथ रेप किया। पीड़ित की मां ने बताया कि जब लड़की की चीखे पड़ोसियों को सुनी तो उन्होंने इस बात की सूचना उसे दी।

जब तक वह घर पहुंची तब तक पड़ोसियों ने लड़की को छुड़वा लिया था, परन्तु आरोपी मौके से फरार हो गया था। लड़की के परिजनों ने कहा कि उक्त आरोपी शादीशुदा है और उसकी 2 बेटियां और 1 बच्चा है, फिर भी उसे हमारी बेटी पर जरा सी भी दया नहीं आई। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति पहले भी किसी अन्य युवतियों के साथ 3 बार इस घटना को अंजाम दे चुका है। इसलिए उक्त युवक पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आरोपी और किसी के साथ ऐसी घटना को अंजाम न दे सके। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *