डी.सी. कालोनी के शिव मंदिर में चल रहे धार्मिक आयोजन में विधायक सतपाल सत्ती ने शिरकत

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: डी.सी. कालोनी के शिव मंदिर में चल रहे धार्मिक आयोजन में विधायक सतपाल सत्ती ने शिरकत की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी मीना रायजादा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं इस अवसर पर नवदीप कश्यप, मदन पुरी, हरीश साहनी, विवेक मेहता, विनय शर्मा, संदीप कश्यप, पुनीत कपिला, कमल शर्मा, साहिल सेखड़ी, चम्पा, निशा ठाकुर, रेखा, सुनीता के अलवा शहर के वार्ड-9 के लोग भी मौजूद थे। विधायक सतपाल सत्ती ने आंतकी घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान में आंतकी ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाए गए सफल आप्रेशन सिंदुर का पुरजोर समर्थन किया और भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए शौर्य एवं पराक्रम की जमकर प्रशंसा की। इसके अलावा आप्रेशन सिंदुर में शहीद हुए भारतीय सैनिकों व सशस्त्र बलों के जवानों के बलिदान को भी नमन किया। वहीं जम्मु कश्मीर के पुंछ जिला में पाक गोलीबारी में मौत का ग्रास बने निर्दोष भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की। विधायक सतपाल सत्ती ने शिव मंदिर में भारतीय सैनिकों की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना भी की। इस अवसर पर विधायक सतपाल सत्ती ने शहर के वार्ड-9 के लोगों को पेश आ रही समस्याओं को सुना और उनके समाधान को लेकर उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *