Punjab News: भतीजे की पिटाई का बदला चाचा ने Murder कर लिया, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: वैसाखी के नजदीक फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर रात के समय सैलून से घर लौट रहे लवप्रीत सिंह नामक युवक की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में परिवार लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा था। थाना सदर की पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल के करीब मृतक लवप्रीत सिंह का हरशवीर सिंह उर्फ अंश के साथ झगड़ा हुआ था। जिसमें लवप्रीत सिंह ने साथियों के साथ मिल कर हरशवीर सिंह को मारा था। जिसकी सूचना हरशवीर सिंह ने अपने चाचा अमनप्रीत सिंह उर्फ बब्बू को दी।

जिसके बाद अमनप्रीत सिंह उर्फ बब्बू ने अपने भतीजे के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए आकाशदीप सिंह उर्फ काशी, शेरा और कुछ अन्य साथियों की मदद से लवप्रीत सिंह की रेकी की और उसे गोली मारकर हत्या कर दी।

इस मामले में पुलिस ने अमनप्रीत सिंह उर्फ बब्बू, आकाशदीप सिंह उर्फ काशी और शेरा नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 30 बोर का पिस्टल, मैगज़ीन और एक मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *