Punjab News: रेहड़ी चालक और दुकानदार के बीच चले लात घुसे, देखे CCTV

Written by

in

लुधियानाः शहर के मशहूर घंटाघर चौक मे रेहड़ी संचालकों ने मामूली विवाद के बाद एक दुकानदार को पिट दिया। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब दुकानदार ने दुकान के सामने खड़ी रेहड़ी को दूर करने का अनुरोध किया। जिससे नाराज होकर रेहड़ी संचालक ने अपने साथियों को बुलाकर दुकानदार के साथ बहसबाजी शुरू कर दी।

जिसके बाद देखते ही देखते नोकझोक ने हिंसक रूप ले लिया और रेहड़ी वाले ने दुकानदार को बुरी तरह पीट दिया। इस लड़ाई की cctv भी सामने आई है, जिसमे हमलावर दुकान के अंदर घुस कर दुकानदार की जमकर पिटाई कर रहे है। इस घटना में दुकानदार को चोटें आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना कोतवाली थाना से कुछ ही कदमों की दूरी पर घटी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी रोष जाहिर करते हुए कहा कि थाने के नजदीक मारपीट हो रही है, तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करे? व्यापारियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तारी करने कि अपील की है। दुकानदार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *