Jalandhar News: सरकारी दफ्तर से मिले मिसाइल के टुकड़े, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार जारी है। दो दिन पहले ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीजरफायर का एलान हुआ था। लेकिन सीजरफायर के एलान के 4 घंटे बाद ही पाकिस्तान की ओर से इसका उल्लघंन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर गोलीबारी और ड्रोन से जम्मू-कश्मीर में हमले किए गए। जिसके बाद भारत सरकार की ओर से सेना को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए। दूसरी ओर सीजफायर के एलान से पहले भी पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत में हमले किए गए। जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन हमले और मिसाइल हमले की कोशिशों को नाकाम करते हुए उन्हें हवा में नष्ट कर दिया।

इस दौरान नष्ट मिसाइल के टुकड़े आदमपुर के गांव चूहड़वाली के पास मिले। दरअसल, पंजाब में 2 दिन सरकारी दफ्तर बंद थे। जिसके बाद आज मार्काफेड का दफ्तर खुलने के दौरान जनरेटर रूम में मिसाइल के टुकड़े बरामद हुए। मिली जानकारी के अनुसार जनरेटर रूम की छत तोड़कर मिसाइल के टुकड़े अंदर गिरे हुए थे। जिसके बाद स्टाफ कर्मियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर आदमपुर पुलिस ने आर्मी सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचकर सेना ने मिसाइल के टुकड़ों को कब्जे में ले लिया।

जिसके बाद सेना की ओर से खाली स्थान पर ले जाकर इसे निष्क्रिय किया गया। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। दरअसल, मिसाइल को ए-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से हवा में नष्ट कर दिया गया था। लेकिन उसके बावजूद इसमें विस्फोटक सामग्री पाई गई। जिसे खेतों में ले जाकर नष्ट किया गया। इस दौरान हुए धमाके से सेना और पुलिस के कर्मियों द्वारा वीडियो बनाने के दौरान वीडियो बनाई गई और वीडियो बनाते से कर्मी डर गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *