Punjab News: गली बनाने को लेकर 2 पक्षों में चलीं तलवारें, 20 घायल, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः जिले की अम्बेडकर कॉलोनी में गली बनाने को लेकर 2 पक्षों के खूनी झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के 20 से 22 लोग घायल हो गए। इस खूनी झड़प में तलवारें और गंडासें चले। घटना की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में लगभग 40 के करीब युवक, बुजुर्ग महिलाएं लड़ते हुए नजर आ रहे हैं, जो एक-दूसरे पर तलवारों और गंडासों से वार कर रहे हैं। इस घटना की सूचना तुरंत समराला पुलिस स्टेशन को दी गई। समराला पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लड़ाई में घायल अम्बेडकर कॉलोनी के निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसके रिश्तेदारों को मोहल्ले के कुछ लोगों ने रोका और उनके साथ मारपीट की। जब वह साथियों के साथ मौके पर पहुंचा तो दूसरी तरफ के 30 से 35 लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके 10 लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अजय कुमार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

समराला के एसएचओ नितीश चौधरी ने बताया कि वार्ड नंबर 1, अम्बेडकर कॉलोनी के दो पक्षों के बीच गली बनाने को लेकर झड़प हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद अजय कुमार के बयान पर 11 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ मखन सिंह के बयान पर 12 नामजद और 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *