Jalandhar News: Airport खुलने से व्यापारियों को राहत, लोगों में खुशी की लहर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ऑपरेशन सिदूर के बाद चंडीगढ़ समेत कई एयरपोर्ट को बंद कर दिए गए थे। वहीं आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट और अमृतसर एयरपोर्ट को आज तत्काल प्रभाव से सामान्य नागरिक उड़ान संचालन के लिए खोल दिया गया है। सुबह 10.30 बजे पहली उड़ान शुरू की गई। दूसरी ओर सोमवार को मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन दोबारा शुरू हो गया। भारत में 32 एयरपोर्ट्स बंद थे। अब, इन एयरपोर्ट्स को फिर से खोला गया। वहीं आदमपुर एयरपोर्ट खोले जाने को लेकर लेकर लोगों में खुशी की लहर पाई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए लक्की ओबराय ने कहा कि देश में पाकिस्तान की ओर से लगातार हमला करने की कोशिशे की जा रही थी। लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें नाकाम कर दिया।

वहीं 32 एयरपोर्ट बंद होने से व्यापारिक काम ठप्प हो गया था, लेकिन आज एयरपोर्ट खुलने से फिर से व्यापार शुरू हो गया। लोगों में डर का माहौल अब खत्म हो गया। भारतीय सेना की बहादुरी से पाकिस्तान की किसी भी मिसाइल और ड्रोन से देश को नुकसान नहीं पहुंचा। पाकिस्तान को पता था कि वह भारत के साथ लंबी लड़ाई नहीं लड़ सकते, जिसके चलते वह समझौता करने पर भारत के साथ राजी हुए। गुरमीत सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट खुलने और ब्लैकआउट से व्यापारियों सहित लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन आज एयरपोर्ट खुलने में सेना का अहम योगदान है। गुरमीत सिंह ने कहा कि आज भारत और पाकिस्तान के साथ होने वाली वार्ता को लेकर कहा कि इस वार्ता में दोनों देशों को मिलकर आतंकवाद को खत्म करने पर बात होनी चाहिए।

एयरपोर्ट खुलने से अन्य व्यक्ति ने कहा कि एक बार फिर से माहौल शांत हो गया। व्यक्ति ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान का डटकर मुकाबला किया। पाकिस्तान के लोग भी मानते है कि उनके मंत्री करप्ट है। सीजफायर होने के 4 घंटे बाद पाकिस्तान द्वारा उल्लघंन करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश युद्ध नहीं करना चाहता, लेकिन जब पाकिस्तान लगातार भारत पर हमले कर रहा था तो उसी के चलते इस बार भारतीय सेना की ओर से मुहंतोड़ जवाब दिया गया है। पाकिस्तान को पता था कि वह लंबे समय तक भारतीय सेना के सामने टिक नहीं सकता था, इसलिए वह समझौता करने पर राजी हुआ। डीजीएमओ की मीटिंग पर कहा कि इसका फायदा तब होगा, अगर मीटिंग के बाद बातों को माना जाए।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ, लेकिन 4 घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लघंन किया गया। पाकिस्तान को पता है कि भारतीय सेना इस समय सबसे मजबूत है। व्यक्ति ने कहा कि भारत का पाकिस्तान के साथ विवाद नहीं है। भारत की लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है। लेकिन पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देता है, जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अमेरिका वर्ल्ड सेंटर में अटैक हुआ था वह आतंकी ओसामा बिन लादेन ने किया था। जिसके बाद वह भी पाकिस्तान में जाकर छिप गया था। इस दौरान अमेरिका ने भी पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अटैक किया था और लादेन को हमले में मार गिराया था। पाकिस्तान में लोगों को खाने के लिए भोजन और पीने के पानी पर्याप्त नहीं मिल रहा है। जिसके चलते पाकिस्तान के लोग खुद भारत के पंजाब में आना चाहते है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *