Punjab News: ट्रैफिक पुलिस का Action, हटाए अवैध कब्जे, दुकानदारों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले में ट्रैफिक की समस्या को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई की गई। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जे हटवाए गए। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि शहर में दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे दो-दो, तीन-तीन फीट कब्जा करके सामान लगा देते है। इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर पक्के फर्श बनाए गए।

जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते आज कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटाया गया है ताकि शहर में ट्रैफिक की समस्या का हल किया जा सके और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों को लेकर कई बार ट्रैफिक के कारण काफी लंबा जाम लग जाता है ओर कई बार एंबुलेंस आदि अस्पताल में जाने के लिए दिक्कत होती है। जिसके चलते आज यह कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा अवैध कब्जे किए गए तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *