Jalandhar News: Gun Point पर Neeraj Medicos से नकदी और गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में पाकिस्तान की ओर लगातार हमले किए जाने से आधा शहर ब्लैक आउट किया गया। दूसरी ओर ब्लैकआउट का लुटेरों ने फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दे दिया। ताजा मामला किशनपुरा-सतोखपुरा रोड स्थित मेडिकल स्टोर से सामने आया है। जहां नीरज मेडिकोज की दुकान से 3 लुटेरे गन प्वाइंट पर दुकानादर से नकदी और गहने लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे कार में सवार होकर आए थे।

इस दौरान तीन लुटेरों में से 2 लुटेरों ने दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दुकानदार ललित नारायण ने बताया कि वह दुकान को बंद करके जाने ही लगे थे। इस दौरान कार में सवार 3 लुटेरों में से 2 लुटेरे दुकान में आ गए।

जिसके बाद लुटेरों ने उसे रिवाल्वर दिखा कर गल्ले से नकदी, सोने के गहने छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद कार में सवार होकर लुटेरे फरार हो गए। दूसरी ओर नार्थ हलके से एसीपी नार्थ आतीश भाटिया और थाना 8 प्रभारी कमलजीत सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एसीपी का कहना है कि दुकानदार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *