Jalandhar News:The Cooling Hub Showroom में हुई हाथापाई, Paytm कर्मियों पर लगे आरोप, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में सबसे व्यस्त बाजार मिलाप चौक पर स्थित एक इलैक्ट्रोनिक शोरूम में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां द कुलिंग हब नामक शोरूम घुसकर पेटीएम कंपनी के कर्मचारियों ने गुंडागर्दी करते हुए दुकानदार से मारपीट की। आरोप है कि व्यक्तियों ने दुकान के काऊंटर के शीशे पर कड़ा मार तोड़ दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कई नौजवान दुकान में खड़े है। इस दौरान दुकान मालिक से पहले बहसबाजी कर रहे है।

देखते ही देखते दोनों दोनों में विवाद बढ़ गया। हालांकि कुछ नौजवानों द्वारा मामले को शांत करवाने की कोशिश की गई। इस दौरा ब्लैक टी-शर्ट बहने युवक में हाथ में कड़ा पकड़ा काउंटर पर मारा। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए रस्ता मोहल्ला के रहने वाले दुकानदार रघू ने बताया कि वह उनका द कुलिंग हब नाम से शोरूम हैं। दुकानदार ने कहा कि उसे शोरूम खोले कुछ ही समय हुआ है। रघू ने कहा कि उन्होंने शोरूम में ऑनलाइन पेमेंट के लिए पेटीएम की मशीन लगवाई थी, जिसको लेकर कुछ दिक्कत आ रही थी। उसने कपंनी के कर्मचारियों को काफी बार ठीक करने के लिए कहा, लेकिन कोई नहीं आया जिसके बाद उसने अन्य कंपनी की मशीन लगवा ली।

दुकानदार का आरोप है कि इसके बाद हाल ही में पेटीएम के कर्मचारी उसके शोरूम में मार्केटिंग करते हुए आए तो उसने उन्हें अपने अधिकारियों को शोरूम में आने को कहा लेकिन कुछ समय बाद ही कुछ युवक आए। जिन्होंने शोरूम में आते ही गाली-गलौच करनी शुरू दी। आरोप है कि युवक ने उसे मारने के लिए कड़ा निकाला, लेकिन वह शीशे पर लगा, जिससे शीशा टूट गया। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। रघु ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। रघु का कहना है कि अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *