Punjab News: ड्रोन हमले में घायल महिला की मौत

Written by

in

फिरोजपुरः भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 9 मई की रात फिरोजपुर के गांव खाई फेमे में ड्रोन हमले में एक ही परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए थे। 3 सदस्यों में से एक महिला सुखविंदर कौर (50) की आज लुधियाना के डीएमसी में इलाज दौरान मौत हो गई है। घटना के दौरान लगी आग में महिला और उसके पति लखविंदर सिंह (55) बुरी तरह झुलस गए थे।

डॉक्टरों के अनुसार सुखविंदर कौर 100 प्रतिशत तथा लखविंदर सिंह 72 प्रतिशत जल चुके थे, जिसके चलते दोनों को अगले दिन यहां के बागी अस्पताल से लुधियाना डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उनके छोटे बेटे जसवंत सिंह (24) का अभी भी फिरोजपुर के बागी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हमले के दौरान लोहे की एक नुकीली वस्तु जसवंत सिंह के पैरों में लगने से उन्हें गहरी चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं आज सुखविंदर कौर का पार्थिव शरीर खाई फेमे के गांव लाया जाएगा। परिवार के सदस्य घर पर इकट्ठा होने लगे हैं। महिला की मौत के बाद पूरा गांव सदमे में है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *