Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति काबू, जासूसी का आरोप

Written by

in

बठिंडाः भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति अभी भी बरकरार है। वहीं पुलिस ने आर्मी कैंट बठिंडा के अंदर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार काबू किए गए व्यक्ति पर बठिंडा आर्मी कैंट में जासूसी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जबकि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले की पुष्टि नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति को कैंट थाने में रखा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसे अभी शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा कि उसने जासूसी की है या नहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *