Jalandhar News: जवानों से मिले PM Modi, भारत माता के जयकारों से गूंजा Airbase, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भारत-पाकिस्तान में तनाव लगातार जारी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करने के बाद आज अचानक आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से एयरबैस को नुकसान पहुंचाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके चलते आज पीएम मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे। जहां उन्होंने दिखाया कि पाकिस्तान की ओर से एयरबेस को नुकसान पहुंचाने की वीडियो फेक है। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने दिखाया कि पाकिस्तान की ओर से एयरबेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से पाकिस्तान की मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही आर्मी की ओर से नष्ट कर दिया गया था। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने जवानों की हौंसला भी बढ़ाया।

इसकी वीडियों भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि एयरपोर्ट पर जवानों ने पीएम मोदी के पहुंचे पर स्वागत किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने जवानों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी और जवानों ने भारत माता की जय के जयकारे लगाए। वहीं जवानों में पीएम मोदी के औचक दौरे को लेकर जोश दिखाई दिया। जवानोंने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें भी ली, जिसे सोशल मीडिया पर सांझा किया गया। दरअसल, चौंकाने वाला कदम उठाते हुए जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों से मुलाकात की।

इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों का हौंसला अफजाई की। यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था, और इसकी किसी को पूर्व सूचना नहीं थी। प्रधानमंत्री के इस अचानक पहुंचने से एयरबेस पर तैनात जवानों में उत्साह और ऊर्जा की लहर दौड़ गई। उन्होंने वहां उपस्थित वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। उनके कार्यों की सराहना की और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को सलाम किया। बता दें कि देर रात जालंधर में पाकिस्तानी ड्रोन देखें गए। जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया था। इस दौरान देर रात कई इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *