3 दोस्तों पर गिरी आसमानी बिजली, 2 युवक गंभीर

Written by

in

कोरबाः जिले के कुरुडीह गांव में बिजली गिरने से 3 बच्चे झुलस गए। घटना में मनीष कश्यप (14) और लोकेश कुमार (13) गंभीर बताए जा रहे हैं। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीनों गांव के ही तालाब के पास मौजूद थे। इसी दौरान मौसम बिगड़ा और गरज चमक के साथ बिजली गिरने से चपेट में आकर तीनों बेहोश हो गए। थोड़ी देर बाद एक लड़के को होश आया और उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने आनन-फानन में 112 पर सूचना दी। 112 की मदद से घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि मौसम विभाग ने रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर समेत 31 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं। दोपहर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *