मिडिल ईस्ट दौरे पर Donald Trump, पहले दिन Saudi Arabia पहुंचे

Written by

in

रियादः अपने मिडिल ईस्ट दौरे के पहले दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सऊदी अरब पहुंचे। इस दौरान सऊदी की वायुसेना ने उन्हें एयर स्पेस में सुरक्षा मुहैया कराई। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रम्प का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। ट्रम्प के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक विदेश यात्रा है। इससे पहले वे पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 26 अप्रैल को वेटिकन पहुंचे थे। ट्रम्प 14 मई को खाड़ी नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और फिर कतर जाएंगे। 15 मई को ट्रम्प अपने दौरे के आखिरी दिन UAE पहुंचेंगे। ट्रम्प ने 2017 में राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले सऊदी अरब पहुंच कर इस परंपरा को तोड़ा था।

सऊदी अरब इस यात्रा से अमेरिका के साथ सुरक्षा समझौते को मजबूत करना चाहता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देश अमेरिका से सुरक्षा गारंटी चाहते हैं। इसके अलावा, सऊदी अरब नागरिक परमाणु कार्यक्रम विकसित करने के लिए अमेरिकी सहयोग चाहता है, हालांकि यूरेनियम प्रोलिफरेशन पर उसकी मांग को लेकर अमेरिका और इजरायल में चिंताएं हैं। सऊदी अरब ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 600 अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है, ट्रंप ने जिसका स्वागत किया है. हालांकि, तेल की कीमतों में हालिया गिरावट सऊदी अरब की आर्थिक योजनाओं के लिए चुनौती है, क्योंकि ट्रंप कम तेल कीमतों के पक्षधर हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *