Punjab News: इस इलाके में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के क्षेत्र के अंदर सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन ने भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना ने ड्रोन पर गोलीबारी कर उसे खदेड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव सवैया राय हिठाड़ के पास आज सुबह 9:30 बजे पाकिस्तानी ड्रोन ने सीमा पार कर भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की।

इस दौरान भारतीय सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए ड्रोन पर गोलियों की बारिश कर दी, जिससे वह ड्रोन वापस पाकिस्तान लौट गया। सेना को पहले ही सूचना प्राप्त थी कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ कर सकता है, इसलिए भारतीय सेना ने पहले से ही इस गांव में चौकियों पर मोर्चा संभाले रखा था। जैसे ही ड्रोन ने भारत में घुसपैठ की, सेना ने उस पर जोरदार गोलीबारी की। सेना ने इस ड्रोन पर लगभग 250 राउंड फायर किए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *