Punjab News: शराब तस्करी मामले में महिला गिरफ्तार

Written by

in

लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जगराओं थाना सिटी पुलिस ने महिला के कब्जे से शराब की बोतलें बरामद की है। आरोपी महिला की पहचान पूजा रानी निवासी लैहदी भैणी, नजदीक टुली पेंटर, जगराओं के रूप में हुई है। थाना सिटी के एएसआई गुरदीप सिंह के अनुसार, पुलिस टीम सुभाष गेट पर गश्त के दौरान चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक महिला लंबे समय से शराब तस्करी में संलिप्त है।

वह हरियाणा की देसी शराब को आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करती है। इस समय भी आरोपी महिला शराब की सप्लाई के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बाबा चुप शाह की जगह के पास छापेमारी की। वहां से महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हरियाणा की 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने थाना सिटी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि महिला लंबे समय से तस्करी का काम कर रही थी। वह हरियाणा से शराब लाकर लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करती थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *